फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम से किसानों की बढ़ रही हैं दिल की धड़कन, 29390 क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम से किसानों की बढ़ रही धड़कन, 29,390 क्विंटल गेहूं की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। किसानों का सोन पककर तैयार हो गया है। लेकिन, आसमान में छाए बादल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। जैसे-जैसे मौसम करवट बदल रहा है, वैसे ही किसानों की दिल की धड़कन तेज होती जा रही है। यदि बारिश हुई तो किसानों की छह माह की मेहनत पानी में मिल जाएगी। इसी डर के कारण किसान जल्दबाजी में गेहूं की कटाई करा रहे हैं, लेकिन नमी होने के कारण अनाज मंडी में उसे खरीदा नहीं जा रहा। किसान नई अनाज मंडी में ही गेहूं को सुखा रहे हैं। क्योंकि, गेहूं में जब 12 प्रतिशत नमी रह जाएगी, तभी सरकारी एजेंसी खरीद करेगी। रविवार को फूड एंड सप्लाई और हैफेड दोनों सरकारी एजेंसियों ने 29,390 क्विंटल गेहूं की खरीद की। बता दें एक अप्रैल से अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन, गेहूं मे नमी होने के कारण सरकारी एजेंसियों ने छह अप्रैल तक गेहूं का एक भी दाना नहीं खरीदा। नई अनाज मंडी में सात अप्रैल को गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन फूड एंड सप्लाई ने 11,470 क्विंटल और हैफेड ने 3765 क्विंटल गेहूं की खरीद की। रविवार को फूड एंड सप्लाई ने 18,070 क्विंटल और हैफेड ने 11320 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन


कंबाइन से होने लगी है गेहूं की कटाई
बदलते मौसम को देखते हुए किसानों ने कंबाइन से गेहूं की कटाई करानी शुरू कर दी है। किसानों को बारिश का डर है। दूसरी ओर हाथों से कटाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। किसानों ने थ्रेशर भी तैयार कर लिए हैं। जल्द ही थ्रेशर भी शुरू हो जाएंगे। साथ ही रीपर भी तुड़ी बनाने के लिए खेतों में उतर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें