फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर कंडीशनर कमरे से बाहर निकलकर किसानों का गन्ना बिकवाएं शुगरफैड के चेयरमैन : भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर कंडीशनर कमरे से बाहर निकलकर किसानों का गन्ना बिकवाएं शुगरफैड के चेयरमैन : भाकियू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आगामी 15 मई तक बंद नहीं होगी शुगर मिलें वाले हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया के बयान पर भारतीय किसान यूनियन ने कड़ रुख अपनाया है। भाकियू के नेताओं का कहना है कि अब भी चेयरमैन कथूरिया गन्ना किसानों को अंधेरे में रख रहे हैं। सरकार को खेतों में खड़े गन्ने की समुचित खरीद करने के प्रबंध करने चाहिए। चेयरमैन को एयर कंडीशनर कमरे से बाहर निकलकर किसानों का गन्ना बिकवाना चाहिए।
विज्ञापन

चेयरमैन कथूरिया के इस बयान से आहत होकर भाकियू नेताओं ने गांव शेखुपुरा जागीर में किसान पंचायत आयोजित की। भाकियू जिला सरंक्षक मेहताब कादियान ने कहा कि शुगर मिलें कब तक चलेंगी सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि हाल फिलहाल खेतों में खड़े सारे गन्ने की का सर्वे करा कर उसकी तत्काल बांडिग की जाए। खेतों में गन्ना समाप्त होने तक मिलें चलनी चाहिए। कादियान ने कहा कि सरकार ने एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की बांडिग बढ़ाने की बात कही गई है। यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान भी नहीं है। किसानों के साथ इससे बड़ा मजाक नहीं सकता। किसान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि चेयरमैन कथूरिया इस तरह की अधूरी बयानबाजी कर पोरी-पोरी गन्ना खरीद करवाने वाले वादे से अब अपना पल्ला छुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि सचमुच में चेयरमैन कथूरिया किसानों के हितैषी है तो खेतों में खड़े पूरे गन्ने की बांडिग करवाएं। इस अवसर पर उत्तरी हरियाणा प्रभारी बलवान सिंह बदरान, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, वरिष्ठ किसान नेता नेकी राम गढ़ी बीरबल, सतबीर सिंह मढ़ाण, वेद प्रकाश सांगवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें