फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा की कटी चोटी, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं कक्षा की छात्रा की कटी चोटी, गांव में दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रहस्यमयी परिस्थिति में प्रदेशभर में चोटी कटने की घटनाएं हर रोज बढ़ती जा रही हैं। वीरवार को ऐसा ही एक मामला सीएम सिटी के गांव नेवल में सामने आया है। जहां पर रात को चारपाई पर सोई हुए छात्रा सीमा की आधी चोटी कट गई। जब छात्रा सुबह उठी तो उसकी कटी हुई चोटी चारपाई के नीचे पड़ी हुई थी। इस घटना से गांव सहित आसपास के एरिया में दहशत का माहौल है। जब परिवार के सदस्यों को छात्रा की चोटी कटने का पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के कटे हुए बालों को अपने साथ लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामला तांत्रिक विद्या से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि परिवार के लोगों का कहना है उनके साथ आजतक ऐसा नहीं हुआ था। यह उनके साथ पहली बार हुआ है। इस वारदात से परिवार में खौफ पैदा हो गया है।
दर्शन सिंह वासी गांव नेवल ने बताया कि उसकी बेटी सीमा नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वह हर रोज की तरह बुधवार रात को अपनी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। जब वह सुबह उठकर स्कूल जाने के लिए तैयार होने लगी तो उसने देखा की उसकी आधी चोटी कटी हुई थी। आधी कटी हुई चोटी चारपाई के नीचे पड़ी हुई थी। उसने तुरंत उसकी सूचना गांव के सरपंच हरभजन सिंह को दी। हरभजन ने मामले के बारे में फोन पर कुंजपुरा थाना प्रभारी राजकुमार रंगा को बताया। घटना की सूचना मिलने के बाद से पीड़ित परिवार के घर गांव वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग छात्रा के घर आकर कटी हुई चोटी को देख रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजकुमार रंगा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित छात्रा सीमा और उसकी माता के ब्यान दर्ज किए। छात्रा और उसकी माता ने बताया कि उन्होंने किसी को घर में आते हुए नहीं देखा है और न ही छात्रा ने रात को कोई भी सपना देखा है। पुलिस ने ब्यान दर्ज कर कटी हुई चोटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में दहशत पैदा हो गई हैं। सरपंच हरभजन सिंह ने कहा कि गांव में ऐसी वारदात हुई है। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनकी फुटेज भी निकलवाकर मामले की जांच करवाई जाएगी। थाना प्रभारी राजकुमार रंगा ने बताया कि कट्टे हुए बालों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने डराया
चोटी कटने की घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का दौर बढ़ता जा रहा है। कई तरह की डरावनी फोटो, तांत्रिकों को पकड़ने जाने व महिलाओं की मौत की झूठी खबरें वायरल हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया के मैसेजों ने इस तरह की अफवाहों को फैलाने में आग में घी का काम किया है। जिस तरह से आए दिन इस तरह की अफवाहों का दायरा बढ़ता जा रहा है। उससे लगता है कि रक्षा बंधन का त्यौहार डर के साए में मनाया जाएगा।
चोटी कटने से बचाने के लिए नीम की टहनी लगा रहे लोग
घरौंडा। शहर की अशोका कालोनी में इस प्रकार की क्रियाओं से बचने के लिए गृहणियों ने अपने घरों के गेट पर नीम की टहनियां लगानी शुरू कर दी है। जिनको कम भय है, उन्होंने एक टहनी लगाई हुई है और जिनको ज्यादा भय है उन्होंने दो से ज्यादा टहनियां गेटों पर लटका रखी है। कालोनी वासी संतोष, पान्नों, शांति देवी, राजबाला, सुनीता देवी आदि का कहना है कि चोटी कटने की घटनाएं सुनने में आ रही है। इससे उन्हें डर लगने लगा है। रोज किसी न किसी की चोटी कट जाती है। इतना ही नही, चोटी कटने से महिला की मौत की बातें भी सुनने में आई है। इस तरह की घटनाओं से महिलाएं सहमी हुई है। महिलाओं का कहना है कि कोई तांत्रिक क्रियाएं या टोना-टोटका कर रहा हो और ये क्रियाएं कही पर भी असर कर सकती है। उन्होंने बताया कि नीम की टहनी घर पर लटकाने से किसी भी क्रिया का असर नही होता।
विज्ञापन

इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मामला मासइस्टिरिया की बीमारी से जुड़ा हो सकता है। मासइस्टिरिया में बहुत से लोग एक दूसरे की देखा देखी प्रभावित हो जाते है। वास्तव में इस तरह की अफवाहों के पीछे कोई गैंग नही हो सकता है और ये सब बातें निराधार व झूठी है।
डॉ. सविता चहल, मनोरोग चिकित्सक,
हेड मनोचिकित्सक विभाग, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें