फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 के नीचे आया पारा, 4

विज्ञापन
विज्ञापन
30 के नीचे आया पारा, 48 घंटे और बारिश की उम्मीद
विज्ञापन

- गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।
फोटो संख्या- 14
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। दो दिन हुई बारिश और बूंदाबांदी के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 29.4 रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट और आसमान में छाए बादलों के कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे और बारिश की उम्मीद है। इस दौरान हल्की बारिश के अलावा तेज बारिश भी हो सकती ह्रै।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय असंध, घरौंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई, हालांकि करनाल व आसपास के क्षेत्रों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही हुई। लेकिन आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी पूरवा हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। लोग मौसम का लुफ्त उठाने के लिए पार्कों में भी पहुंचे, जिसके कारण शहर के सभी पार्कों में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अनुमान के अनुसार अलगे 48 घंटे मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान करनाल व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश से लेकर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें