शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली एक चार साल की बच्ची को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप में लगाया था कि दोपहर को उसकी बेटी को एक युवक अगवा करके ले गया है। इस पर पुुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची शहर के एक पार्क से मिल गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की दी शिकायत में बच्ची की पिता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में आने जाने वाले एक युवक राजू वासी यूपी उसकी बच्ची को अगवा करके ले गया है। जिसे बच्ची के घर के पास काम करने वाले एक चौकीदार ने देख लिया था। चौकीदार ने लड़की के पिता को इसकी सूचना दी थी। जब लड़की के पिता को उसकी बेटी के अगवा होने की सूचना मिली तो उसने तुरंत थाना में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
जांच अधिकारी सतपाल का कहना है कि 12 बजे चार वर्षीय एक बच्ची को आरोपी राजू अगवा करके ले गया था। ढाई घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे बच्ची शहर के एक पार्क से मिल गई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।