फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए जिले के 4 मुक्केबाजों का चयन

Thu, 26 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जिले के चार मुक्केबाजों का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम से जुड़े हैं और जिला व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 से 7 मार्च तक आयोजित होगी। देशभर के विश्वविद्यालयों के श्रेष्ठ मुक्केबाज भाग लेंगे।
विज्ञापन


कर्ण स्टेडियम के मुक्केबाजी कोच कीमत सिंह ने बताया कि डिंगर माजरा गांव के मनसवी लाठर 60 किलो भार वर्ग में, इंद्री के समौरा गांव निवासी रोहित 65 किलो में, करनाल के हर्षचंद 70 किलो में भाग लेंगे। महिला वर्ग में आंचल 60 किलो में मुकाबले खेलेंगी। हर्षचंद पिछले पांच वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं। रोहित तीन वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं, जबकि मनसवी लाठर करीब ढाई वर्षों से मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। महिला वर्ग में आंचल उभरती हुई प्रतिभाशाली मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें