पिछले दो दिन व शनिवार सुबह तक जिले में करीब 80 एमएम बारशि हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां 39 एमएम बरसात दर्ज की गई। जिसके चलते शहर व देहात में रास्तों में जलभराव व कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं इस बरसात और तेज हवा के कारण जिले में गेहूं की फसल को काफी क्षति हुई है। खेतों में गिरी गेहूं की कच्ची फसल को देखकर किसान परेशान हो रहे।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सौ प्रतिशत, वेपर प्रेशर 11.2 एमएम, हवा की गति 9.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 39.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। 11, 12 व 13 मार्च को फिर मौसम खराब रह सकता है।