फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 35 खिलाड़ी कर रहे मुक्केबाजी का अभ्यास

Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मुक्केबाजी के अभ्यास के दाैरान पंच करता  ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। संत कबीर पब्लिक स्कूल को इस साल मुक्केबाजी की खेल नर्सरी मिली है। इस नर्सरी के करीब 15 खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। जिले को मुक्केबाजी की कुल चार नर्सरी मिली है और खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के लिए खेल विभाग ने कोच भी नियुक्त किए हैं।
इसमें कोच रवि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस साल उनके पास अधिक खिलाड़ी है। पिछले साल उनके पास 25 से 30 खिलाड़ी थे और इस साल कुल 35 खिलाड़ी है, जो निरंतर अभ्यास करते हैं। साथ ही पिछले साल कुल 15 खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीते थे। उन्होंने बताया कि इस बार भी खिलाड़ी 6 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और कुछ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


-
अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी

संचीत सांगवान ने कहा कि वह ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और पिछले साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीता था। इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर की तैयारी

खुशी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था और इस साल राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयारी कर रहे हैं।


पिछले साल जीता स्वर्ण

डीएवी स्कूल से लक्ष्य ने बताया कि उन्होंने पिछले साल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था और इस बार फिर राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं।


- पिछले साल जीता कांस्य

अर्नव ने बताया कि उन्होंने पिछले साल प्रदेश स्तर की दो प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीता था और इस साल वह राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें