फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वंशिका अपने मुक्के के दम पर कमा रही नाम

Fri, 24 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वंशिका
विज्ञापन
करनाल। मुक्केबाजी में नाम कमा रही 13 वर्षीय वंशिका ने मात्र सात साल की उम्र में मुक्केबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह अभी जिला व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले छह साल से कोच रवि के पास खेल नर्सरी में मुक्केबाजी का निरंतर अभ्यास कर रही है। उनके पिता देवेंद्र सिंह और उनकी माता बबली दोनों ही खेल में उनका काफी सहयोग करते हैं और उनकी दो बहनें है, जो पढ़ाई करती है। उन्होंने अपना पहला मुकाबला वर्ष 2022 में जिला स्तर पर खेला था लेकिन उसमें कोई पदक नहीं जीत पाई। इसके बाद से वह काफी मेहनत कर रही है और प्रदेश स्तर के लिए तैयारी कर रही है। वंशिका जिले के मुक्केबाज व ओलंपियन निशांत देव को अपना आदर्श मानती है और ओलंपिक में जाकर देश के लिए पदक जीतना चाहती है। संवाद
विज्ञापन

-

वंशिका की उपलब्धियां

वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग
वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक

वर्ष 2024 में जिला स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक
वर्ष 2024 में जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें