फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने व काठमांडू के जंगलों में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मांगे राम, साहिल, सविता देवी, सुशील कुमार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जनसुआ गांव निवासी रवि ने बताया कि उसकी मांगे राम के साथ रिश्तेदारी पड़ती है। वह अमेरिका जाने का इच्छुक था। मांगे राम ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और कई को भेज चुका है। ऐसे में मांगे राम व उसकी पत्नी ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं। ऐसे में 35 लाख रुपये में समझौता हुआ था। पहले 25 लाख रुपये की राशि नगद दे दी थी। उस समय सारी रिकार्डिंग और फोटो भी करवा ली थी। दस्तावेज लेने के बाद एक माह के भीतर वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। 15 दिन बाद दंपति आए और कहा कि वह वीजा काठमांडू, नेपाल से लगवा देंगे और रेल की टिकट दी।
कहा कि वहां भाई सुशील कुमार मिलेगा। वह रेल की जरिये काठमांडू नेपाल पहुंचा और वहां पर सुशील कुमार और साहिल कुमार मिले और उन्होंने सामान और 1800 डालर ले लिए थे। बाद में जंगल में बंधक बनाकर रखा। मारपीट करने क बाद जान से मरने की धमकी दी। दबाव डालते हुए घर फोन करवाया कि बाकी की 10 लाख रुपये की रकम मांगे राम को देने के लिए कहा। पैसे लेने के बाद भी नहीं छोड़ा। बाद में वह किसी तरह से भाग कर नेपाल से गांव पहुंचा। पहले को दंपति पैसे लौटाने की बात पंचायत में बोलते रहे और फिर मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें