फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी के हकदार बने 33,786 युवा

Sun, 25 Jan 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस उन युवाओं के लिए खास है, जिन्हें पहली बार वोट डालने का अधिकार मिला है। सितंबर, 2024 के चुनाव के बाद से अब तक 33,786 युवाओं का मतदाता सूची में नाम आ गया है। बोले कि उन्हें भी शहर, प्रदेश और देश की सरकार के गठन में भागीदारी का हक मिल गया है। वह भी लोकतंत्र के उत्सव में भाग ले सकेंगे। अभी चुनाव दूर हैं लेकिन जनप्रतिनिधि युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए ही नीतियां बनवाएं। जिले में कुल 12,32,244 मतदाता हैं। देहांत व अन्य कारणों से नौ हजार से ज्यादा मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।

पांच बीएलओ आज होंगे सम्मानित

निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि जिले में 1,181 बूथ हैं। मतदाता संबंधित कार्य सबसे पहले और जल्दी पूरा करने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम होगा। नीलोखेड़ी से बड़थल स्कूल के रोशन लाल, इंद्री से शेखपुरा बांगर स्कूल से जय कुमार, करनाल से पीडब्ल्यूडी से दीपक शर्मा, घरौडा से चौरा स्कूल के अनिल कुमार, असंध से असंध स्कूल के जगबीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां हैं इतने मतदाता

विस क्षेत्र
पुरुष
महिला
थर्ड जेंडर
कुल

नीलोखेड़ी
121896
113646
03
235545

इंद्री
115161
107420
04
222585

करनाल
143306
135823
06
279135

घरौंडा
129642
118955
07
248604

असंध
128545
117819
11
246375

-

आने वाले चुनाव में पहला वोट होगा

फोटो-151

बसंत विहार निवासी सुमन का कहना है कि आने वाले चुनाव में पहली बार वोट देना उनके लिए गर्व का पल होगा। लोकतंत्र को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मैं मानती हूं कि नए युवा आगे आकर मतदान के अधिकार का उपयोग कर देश को मजबूत करें।
युवाओं के वोट से मजबूत बनेगा देश

फोटो-152

बसंत विहार निवासी नैंसी का कहना है कि उन्होंने हाल ही में अपना वोट बनवाया है। आने वाले चुनाव, उनका पहला चुनाव होगा जिसमें लोकतंत्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगी। अगर युवा ही वोट नहीं करेंगे तो देश को मजबूत कैसे बनाया जाएगा।
मतदान कर निभानी होगी भागीदारी

फोटो-153

तरावड़ी के राघव का कहना है कि पहली बार वोट डालना मेरे लिए जिम्मेदारी का एहसास कराएगा है। लोकतंत्र में सरकार जनता से बनती है और जनता के लिए काम करती है, लेकिन यह तभी संभव है जब हम सही व्यक्ति को चुनें। मतदान के जरिए भागीदारी भी निभानी चाहिए।



मतदान तय करता है सही व गलत
फोटो-154

तरावड़ी के सुमित का कहना है कि अब स्वयं खुद मतदान करने का मौका मिलेगा। लोकतंत्र हमें यह ताकत देता है कि हम गलत को हटा सकें और सही को आगे बढ़ा सकें। यदि युवा से वोट करें, तो देश की राजनीति की दिशा बदली जा सकती है।
फोटो- 403

मतदान देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी

गोंदर से सौरभ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़ना और मतदान करने का अनुभव अविस्मरणीय होगा। मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। अगर युवा वर्ग सक्रिय होकर मतदान करेगा तो सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा।
फोटो-404

वोट तय करता है देश की दिशा
शिव कॉलोनी निवासी पीयूष का कहना है कि कि पहली बार मतदान करने से लोकतंत्र की असली ताकत का एहसास होगा। एक-एक वोट मिलकर देश की दिशा तय करता है। आज का युवा अगर जागरूक होकर वोट करेगा, तो मजबूत और पारदर्शी शासन संभव है।
फोटो- 405

लोकतंत्र में भूमिका का अहसास

सुभाष कॉलोनी के पार्थ ने बताया कि पहली बार मतदान करना बेहद गर्व का क्षण होने वाला है। इससे यह अहसास होगा कि लोकतंत्र में हमारी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। वोट डालना देश के भविष्य के निर्माण में मेरी भी भागीदारी का अनुभव दिलाएगा।
विज्ञापन

फोटो- 406

युवाओं को करना चाहिए मतदान

पारुल ने बताया कि पहली बार वोट डालने से खुद को जिम्मेदार नागरिक होने की भावना महसूस होगी। अब तक मतदान करते हुए लोगों को देखना केवल एक प्रक्रिया लगती थी। युवाओं को आगे आकर निष्पक्ष और जागरूक होकर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें