फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 पुलिसकर्मी समेत 33 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना के 33 केस सामने आये हैं। इसमें सीआईए वन इंचार्ज और सीआईए टू सहित 17 पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इसमें सीआईए टू के फोर्थ क्लास सहित 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीआईए 1 और 2 दोनों के कार्यालय को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 26221 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 25187 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 696 मामले पॉजिटिव हैं, इनमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के 33 के अलावा 4 केस दूसरे जिले के हैं, जिनमें पानीपत, कुरुक्षेत्र और कैथल शामिल है। इसके अलावा करण विहार से 6 केस, डेरा जुंडला से एक केस, आरकेपुरम से एक केस, शांति नगर से एक केस, सीता माई से एक केस, न्यू प्रेम नगर से एक केस, सदर बाजार गुरुद्वारे से एक केस, घोघड़ीपुर से एक केस, रामनगर से एक केस और सेक्टर-6 से एक केस सामने आया है।
हत्यारोपी के संपर्क में आने से बनी पुलिस में कोरोना चेन
अभी तक 26 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मी भी शामिल हैं। यह कोरोना की चेन निगदू थाना में दर्ज हत्या के मामले में पकड़े गए हत्यारोपी से बनी है। इसी हत्यारोपी के कारण सबसे पहले निगदू थाना प्रभारी सहित सात पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। इसके बाद सीआईए 1 व 2 के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए और अब 17 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीआईए 3 में होंगे सीआईए 1 और 2 के कार्य
फिलहाल सीआईए 1 और 2 के दोनों कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। तब तक दोनों शाखाओं के कार्य सीआईए 3 में किया जाएगा। इन दोनों शाखाओं के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट भी करा दिया गया है। साथ ही उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गये हैं कि वह डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन का पालन करें और कोरोना से बचाव करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। मास्क लगाएं और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। फिलहाल सीआईए 1 व 2 के दोनों कार्यालय को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इन दोनों शाखाओं का कार्य सीआईए 3 में किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह भूरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें