फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद, पति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश के चलते युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पल्लेदारी का काम करने वाला 36 वर्षीय रामविलास पासवान पुरानी अनाज मंडी में रहता है। बताया जाता है पिछले कई दिनों से उसका पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। इसके चलते उसने सोमवार रात्रि 9 बजे जहर खा लिया। जैसे ही उसके परिजनों को इसका पता चला एक निजी डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रामविलास का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिवार जनों को सौंप दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी भी बेहोश हो गई उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक अपने पीछे 5 बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें