फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयिणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान बने सरबजीत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य प्रधान अब्दुल गफ्फार कुरैशी ने सरबजीत सिंह को करनाल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद से विचार विमर्श के बाद सरबजीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में हरियाणा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी औरंगजेब खान ने सरबजीत सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर मौजूद रहे। सरबजीत सिंह ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, नदीम जावेद, वीरेंद्र राठौर, अब्दुल गफ्फार कुरैशी और हरियाणा प्रभारी औरंगजेब खान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस यकीन के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस की अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें