अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 27 फरवरी को सुबह 10 बजे 214वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस को समर्पित होगा। शिविर में डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार शर्मा मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने दी और कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद को समर्पित इस शिविर में 18 से 65 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर जीवन में कम ही मिलते हैं जब हम शहीदों को इस प्रकार से याद कर सकें।