फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए ऐंठने वाली कंपनी के अधिकारियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लोगों को बैंकों से ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए ऐंठकर फरार होने वाली कंपनियों के 6 अधिकारियों के खिलाफ घरौंडा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गगसीना गांव निवासी नरेश ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी मोटे ज्यादा ब्याज का लालच देकर छोटी किस्तों के रूप में लोगों का पैसा जमा करवाते थे। पुलिस ने कंपनियों के आरोपी अधिकारी संजय सिंह मेवाड़, दीपक कुमार डांगी, मोहसीन हुसैन, हुसैन, मुसाहिद खां वासी जिला नुंह, राजेश कुमार वासी मानेसर जिला गुरुग्राम पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेश ने बताया कि कंपनी 2013 से चल रही है। अब तक इन्होंने 2 से 3 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। लोगों को देने की बारी आई तो कंपनी का कोई पता नहीं है। कंपनी का मुगल कैनाल में ऑफिस था और हेड ऑफिस नोएडा में बना रखा था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता व सुरेश कुमार को लालच दिया था कि जितने ग्राहकों को जोड़ेंगे उसी हिसाब से प्रमोशन मिलेगी। पीड़ित पब्लिक का पैसा कंपनी में जमा करवाते गए। वर्ष 2013 से कंपनी करनाल में चलती रही। तभी से वह मार्केट में सक्रिय है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें