फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको एप्प द्वारा किसानों को ऑनलाईन मुहैया करवाएगी अपने उत्पाद - डा. अनिल चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। इफको द्वारा किसानों को सुपर किसान एप के माध्यम से ऑनलाइन उत्पादन मुहैया करवाएगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार को प्रदेश में करनाल से अनाज मंडी में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र से की गई है। इस सुविधा से किसानों को इफको उत्पाद निर्धारित समय में दे सकेंगे। इफको उत्पादन ऑनलाइन मुहैया करवाने के लिए शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र करनाल में सुपर किसान एप लांच की गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में गुण नियंत्रक निरीक्षक डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि इफको की ऑनलाइन सेवा किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगी। इस सेवा से किसानों को इफको के सभी उत्पादन, यूरिया, डीएपी, एनपीके के साथ-साथ जैव उर्वरक सागरिका, कृषि रसायन आदि सभी उत्पादन ऑनलाइन ऑर्डर पर उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे किसानों का समय व पैसे की बचत हो सकेगी। जिला प्रबंधक इफको डॉ. निरंजन सिंह ने इफको द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उत्पादनों पर विस्तार से चर्चा की और किसानों को इसकी जानकारी दी। कमलकांत ने इस मोबाइल एप के बारे में विस्तार से बताया, कार्यक्रम में 80 किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर इफको राज्य वितरण प्रबंधक हरियाणा डॉ. पुष्पेंद्र, प्रधान किसान क्लब ईलम सिंह, सचिव विजय कपूर, प्रगतिशील किसान धर्मबीर सखीजा, अन्य किसान व इफको के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें