फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना आशियाना आश्रम में जरूरमंद व्यक्तियों को खिलाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। भारत विकास परिषद् श्री राधा कृष्ण शाखा ने अपने जशनप्रीत सिंह के जन्मदिवस पर जुंडला गेट अपना आशियाना आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने पीने की सामग्री वितरित की व जन्मदिन खुशी में मिष्ठान बांटे। भारत विकास परिषद श्रीराधा कृष्ण शाखा पिछले काफी वर्षों से अपने सदस्यों के जन्मदिवस पर इस प्रकार के आयोजन निर्धनों, असहायों, अनाथों व बेसहारों के आश्रमों में करती आ रही है। भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा के अध्यक्ष गौरव खुराना ने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था जिला करनाल में हमेशा अग्रणी रहती है और भविष्य में भी यह सिलसिला निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इस मौके पर अपना आशियाना आश्रम की ओर से अन्नु सपरा मदान ने जशनप्रीत सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। अपना आशियाना आश्रम के कार्यक्रम में संस्था की तरफ से गौरव खुराना, अनिल अरोड़ा, प्रमोद नागपाल, जोगिन्द्र जुड भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें