फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 15 दिनों में काटे 3154 चालान, पटाखे बजाने वाली 243 बुलेट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सड़क हादसों के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सितंबर माह के पहले 15 दिनों में नशे में वाहन चलाने वाले, लेन चेंजिंग और मोटरसाइकिल का साइलेंसर बदल करके पटाखों की आवाज निकालने वाले 3154 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 508, लेन चेंज के नियमों का पालन न करने वाले 2200, बुलेट बाइक के पटाखा बजाने वाले 243 और प्रेशर हॉर्न वाले 203 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से कई वाहनों के मौके पर पूरे दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर इंपाउंड भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालक न केवल सड़क दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं बल्कि अपने वाहन को नियमानुसार चला रहे अनुशासित वाहन चालक या सड़क को पैदल पार कर रहे व्यक्ति को भी हादसे का शिकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस तरह की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें