फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निष्कासन के खिलाफ एचएसवीपी कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 19 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से कच्चे कर्मचारियों को काम से निकालने के विरोध में एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय से लेकर लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों न इस प्रदर्शन में भागीदारी की। दोपहर बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता एसडीएम से हुई और आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का हल किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर ने बताया कि पिछले तीन महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है और उन्हें काम से भी निकाल दिया गया है। एक तरफ विभाग शहर को साफ-सुथरा बनाने की बात कर रहा है और दूसरी तरफ कर्मचारियों को निकालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को धरने पर बैठे दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। ठेकेदार ने ईपीएफ और ईएसआई विभाग में जमा नहीं करवाया। ठेकेदार अधिकारियों को भी गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हुडा सेक्टरों में सफाई व्यवस्था ठप है। उन्होंने बताया कि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया और कर्मचारियों को वापस नौकरी पर नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजपाल, रंगलाल संधू, जगमाल सिंह, भाग सिंह, राजकुमार, राजिंद्र, बलराज सिंह, रोशनलाल गुप्ता, कृष्ण शर्मा मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें