सुबह और शाम रहेगी धुंध, बादल छाने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
आगामी दो दिनों तक धुंध का दौर जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध सुबह और शाम को रहेगी, जबकि दिन में बादल छाने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी सप्ताह में तापमान और गिरेगा जिससे ठंड और बढ़ेगी। बुधवार को करनाल का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
बता दें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 था, वहीं न्यूनतम 12.8 से 11 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा सुबह नमी 100 और दोपहर बाद 70 प्रतिशत आंकी गई। इसी प्रकार वायु दबाव सुबह 11.0 और दोपहर बाद 12.4 रहा। हवा की औसतन स्पीड भी तीन किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई। बुधवार सुबह नौ बजे धुंध रही, इसके बाद धूप खिल गई। हालांकि शाम को फिर से शहर को कोहरे ने ढक लिया, हालांकि दृश्यता अच्छी रही। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में आगामी 24 घंटों में बादल छाने की संभावना है। साथ ही गुरुवार सुबह धुंध आएगी।