फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीन बेचने के नाम पर कर्मचारी से 31.40 लाख ठगे

Mon, 25 Mar 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में जमीन दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 31.40 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बयाना और रजिस्ट्री के नाम पर सारे रुपये ले लिए लेकिन जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी मुकर गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैथल निवासी सुदेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। वह करनाल में प्रॉपर्टी खरीदना चाहता था। जिसके बाद उसने प्रॉपर्टी डीलर व अपने साढू को प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बताया। वह उनके माध्यम से सतबीर मान निवासी घोघड़ीपुर व बलबीर सिंह निवासी सेक्टर-छह से मिला। दोनों आरोपियों सतबीर मान व बलबीर ने सुनियोजित षडयंत्र के तहत उसे बताया कि सतबीर एक प्लाट बेचना चाहता है। जिसके बाद उन्होंने कागज दिखाकर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका ही प्लाट पर कब्जा है। उसके बाद दोनों ने बयाना व रजिस्ट्री के नाम पर 31.40 रुपये ले लिए लेकिन जब रजिस्ट्री का समय आया तो वे आए ही नहीं। उसके बाद वह और उसका साढू जितेंद्र आज तक दोनों आरोपियों के घर जाकर उनके रुपये लौटाने की बात कर रहे है लेकिन आरोपी उनकी एक नहीं सुन रहे है। ऐसे में उसने तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें