फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्वत लेने के आरोपी जेई को कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसीबी ने 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने आरोपी जेई को कोर्ट में पेश किया जहां से जेई दलबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी की टीम ने बिजली निगम के सेक्टर-छह कार्यालय में तैनात जेई दलबीर को ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने की एवज में 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। जिसमें एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि एसीबी करनाल के कार्यालय में एक पीड़ित ने शिकायत दी कि उसने अपने खेत में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाना है लेकिन सेक्टर-छह स्थित बिजली निगम का जेई दलबीर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है लेकिन वह जेई को रुपये नहीं देना चाहता।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एक टीम गठित की और पीड़ित को आरोपी से सौदा तय करने और उसे रुपये देने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित ने उनके कहे अनुसार आरोपी से सौदा तय किया और उनका सौदा 85 हजार रुपये में हुआ। सेक्टर-छह स्थित कार्यालय के बाहर ही रुपये देने की बात कही। उसके बाद आरोपी जेई दलबीर को रंगेहाथों सेक्टर-छह के कार्यालय के बाहर से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें