फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आयरलैंड भेजने के नाम पर ठगे 30 लाख रुपये

Sat, 22 Feb 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अराईपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ आयरलैंड भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी एजेंट ने 35 दिन में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अराईपुरा गांव निवास निखिल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मार्च 2024 में विदेश भेजने वाले एजेंट सुखजिंद्र से हुई थी। सुखजिंद्र बताया था कि वह 35 दिन में आयरलैंड या फिनलैंड का वीजा लगवा सकता है। इसके बाद सुखजिंद्र ने गुरविन्द्र और उसकी पत्नी रूपिन्दर कौर से उसकी करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने आयरलैंड का 30 लाख रुपये का खर्च बताया। वह उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने उसके दस्तावेज ले लिए। अलग अलग समय में उसने आरोपियों को 30 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसे ऑफर लेटर और वीजा की पीडीएफ भेजी गई। आरोपियों ने 22 मई 2024 को उसके पास एक टिकट भेजी गई, जो 28 जून 2024 की थी। 26 जून को आरोपियों ने फोर कर कहा कि 28 जून की टिकट रद्द हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद वे बार-बार टिकट टालते रहे, जिससे उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। उसने जब ऑफर लेटर और वीजा की जांच एम्बेसी से करवाई, तो दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाए गए। टिकट भी नकली निकली। जब वह आरोपियों से रुपये मांगने लगा तो वह उसे धमकी देने लगे। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि निखिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें