फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 2.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 12 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नीलोखेड़ी के शेखपुरा खादर निवासी नवीस से साइबर ठगों ने रुपये दोगुने करने का लालच देकर 2.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। पहले आरोपी ने टेलीग्राम पर लिंक भेजा और बोला कि अगर लिंक को खोलकर रुपये निवेश करोगे तो उनकी राशि दो गुनी हो जाएगी। आरोपियों के बताए अनुसार शिकायतकर्ता ने यूपीआई लिंक पर चार अलग अलग खातों से 2.72 लाख रुपये भेज दिए। जब आरोपियों ने पैसे निकालने के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि की मांग की तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शेखपुरा गांव निवासी नवीस ने बताया कि 3 दिसंबर को उनके फोन पर टेलीग्राम का लिंक आया। उनको टेलीग्राम के माध्यम से कहा गया कि लिंक पर क्लिक करके रुपये लगाने पर उनके रुपये दोगुने हो जाएंगे। उन्होंने खुद के बैंक खाते से पहले एक हजार रुपये, इसके बाद तीन हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी भाभी शीतल के खाते से दो हजार रुपये, दूसरी बार में 12 हजार रुपये भेजे गए। इसी खाते से तीसरी बार में 28 हजार रुपये की राशि भेजी। उसके बाद 38 हजार रुपये और भेज दिए गए। इसके बाद भी उनके खाते में रुपये नहीं आए। फिर उन्होंने अपनी बुआ के लड़के रीतिश सैनी के खाते से 98 हजार रुपये भेज दिए। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी शिखा के खाते से 90 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें कहा कि अगर ये रुपये वापस अपने खाते में डलवाने हैं तो डेढ़ लाख रुपये की राशि उनके खाते में डाल दो, नहीं तो उनके रुपये वापस नहीं मिलेंगे। उनसे इस प्रकार दो लाख 72 हजार रुपये की ठगी हो गई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें