फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देशी गाय की खरीद पर 25 हजार का अनुदान, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Mon, 27 Jun 2022 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए किसानों को निशुल्क चार बड़े ड्रम दिए जाएंगे। प्राकृतिक खेती पर आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपये तक अनुदान और जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम किसानों को निशुल्क दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार में प्राकृतिक खेती पर आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में उक्त घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा पहला राज्य होगा, जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खानपान को बदलना है। इसके लिए हमें खाद्यान्न ही औषधि की धारणा को अपनाना होगा। इसके तहत फिलहाल प्रदेश की 50 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए खंड स्तर पर प्रदर्शन प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। इस पर जमीन की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ किसान स्वेच्छा से फसल विविधीकरण अपनाने के बारे में अवगत करवाएगा। इस प्रकार विभाग के पास पूरी जानकारी होगी तो उसकी आसानी से मॉनीटरिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 22 कृषि विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया और प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को 20-25 के छोटे-छोटे समूह में प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे अच्छी तरह से फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ले सकें।

साथ ही प्राकृतिक खेती के उत्पादों की पैकिंग सीधे किसान के खेतों से ही हो, ऐसी योजना भी तैयार की जाएगी ताकि बाजार में ग्राहकों को इस बात की शंका न रहे कि यह प्राकृतिक खेती का उत्पाद है या नहीं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले पोर्टल पर पंजीकृत दो से पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को देसी गाय की खरीद के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें