संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप स्मृति भवन में राजपूत सभा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के करीब 25 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। वीर चक्र विजेता कर्नल देवेंद्र सिंह तथा सभा के अध्यक्ष रिछपाल सिंह राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि अगले वर्ष इनसे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य युवा भी आगे बढ़ें ताकि उन्हें भी सम्मानित किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए दहेज के दानव को खत्म करना पड़ेगा। युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनें ताकि समाज की अधिक से अधिक भागीदारी हो सके।
देवेंद्र सिंह व रिछपाल राणा ने कहा कि जो लोग राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनकी भी सभी एकजुट होकर मदद करें। राजपूत सभा हर वर्ष सम्मान समारोह आयोजित करती है और ऐसे युवाओं को सम्मानित करती है, जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया हो। इस अवसर पर तेजपाल बीजना, रामपाल राणा, अजमेर पवार, जसवीर, भूपेंद्र सिंह, रणदीप राणा, राजवीर राणा, प्रदीप राणा, डॉक्टर एनपी सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह, ओमपाल राणा, दीपक और गौरव मौजूद रहे।
इन्हें किया सम्मानित
भारतीय सेना में कैप्टन सालवन निवासी विपिन कुमार, सेना में लेफ्टिनेंट सालवन निवासी अक्षित राणा, बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर सालवन निवासी विशाल राणा, हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर गौरव राणा, हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सोनिया रानी, अटल सेवा केंद्र में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुनीता ठाकुर, डीसी ऑफिस में कार्यरत प्रदीप राणा, तहसील में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जयदीप राणा व मनोज राणा को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा मेधावी छात्रों में भोपाल के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली गांगर गांव की रुपाली राणा, आईआईटी रुड़की में बीटेक का छात्र दिग्विजय राणा तथा उपलाना की आरुषि राणा को सम्मानित किया गया।
वहीं, बिना दहेज के शादी करने पर गांगर गांव के जसपाल सिंह, पधाना के रोकी राणा, सालवन के विजय राणा, औगंद के विक्रम सिंह, प्रिंस राणा, जसवीर सिंह, दीपक राणा, गगन राणा, उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में रवि राणा, शिवानी राणा और मुकुल राणा को सम्मानित किया गया।