फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विवाद के 24 घंटे बाद निर्धारित जगह पर ही लगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांतड़ी गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निपटाया विवाद, बुलानी पड़ी थी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। सांतडी में ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात दिलवाने के लिए गांव में लगाए जाने वाले नए ट्रांसफार्मर को लेकर विवाद खत्म हो गया है। विवाद के 24 घंटे बाद गांव में उसी जगह पर ट्रांसफार्मर रखा गया है, जहां के लिए यह आया था। वीरवार दोपहर को एसडीएम अशोक कुमार मुंजाल के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसबीर सिंह और बिजली निगम के एसडीओ युवराज सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और नए ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू करवाया।

इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसबीर सिंह ने कहा कि हर नागरिक को बिजली-पानी मुहैया करवाना सरकार का काम है इसलिए बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से करवा दी गई है। एसडीओ युवराज सिंह ने कहा कि सरकार के आदेश हैं हर गांव में बिजली सप्लाई 24 घंटे होनी चाहिए ताकि किसी भी नागरिक को बिजली समस्या का सामना न करना पड़े। सांतडी गांव में तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं जो गांव में बिजली की जरूरत के अनुसार कम हैं। इसलिए समस्या को हल करवाने के लिए जिस ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड था वहां पर एक और नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली लोड को सभी ट्रांसफार्मर पर बराबर बांट दिया गया है। अब ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की बिजली समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन


आठ घंटे गर्मी में जूझे ग्रामीण
बुधवार सुबह चार बजे गांव का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण खराब हो गया था। दोपहर 12 बजे तक गांव के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर टीम नया ट्रांसफार्मर रखने के लिए आई थी, लेकिन इसके लिए सहमति नहीं बनी तो खराब ट्रांसफार्मर का लोड दूसरी जगह डालकर बिजली आपूर्ति दी गई थी। अब खराब की जगह भी और इससे अलग भी नया ट्रांसफार्मर रखा गया है।
विज्ञापन


यह था विवाद
गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। इसके बाद अस्टीमेट बनाकर विभाग की ओर से बुधवार को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टीम भी गांव में भेज दी गई थी। लेकिन जिस जगह पर ट्रांसफार्मर लगाया जाना था, वहां के बजाय गांव के लोगों ने दूसरी जगह पर ट्रांसफार्मर रखने की मांग की। सहमति न बनने पर विवाद गहरा गया था। तो मौके पर पहुंची टीम को पुलिस भी बुलानी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें