फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्णनगरी के 223 बुजुर्ग करेंगे श्रीराम मंदिर के दर्शन

विज्ञापन
अयोध्या यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक जगमोहन आनंद और जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत कर्णनगरी के 223 बुजुर्ग अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। विधायक जगमोहन आनंद ने तीर्थ यात्रियों को ले जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। विधायक ने कहा कि तीर्थ यात्री अयोध्या जाकर भगवान राम के भव्य स्वरूप के दर्शन करेंगे और अपने जीवन को अलौकिक रूप से चरणों में पाएंगे। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने यात्रा के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत भारत गौरव टूरिस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 812 तीर्थ यात्रियों शामिल हैं। इसमें अंबाला जिला के 114, पंचकूला के 30, यमुनानगर के 77, कुरुक्षेत्र के 43, करनाल के 223, पानीपत से 151 और सोनीपत के 174 तीर्थ यात्री शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

अयोध्या यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक जगमोहन आनंद और जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें