फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण विजेता शिवानी कौशिक का ढोल ढमाकों के साथ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निगदू (करनाल)। इग्लैंड की जमीन पर जूनियर कामनवेल्थ की तलवारबाजी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश के लिए सोना जीतने वाली मोहडी जागीर गांव की बेटी शिवानी कौशिक के घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पलकों पर बैठाया। स्वर्ण विजेता शिवानी को सीतामाई बस अड्डे से ढोल के साथ धूमधाम से गांव मोहड़ी जागीर तक ले जाया गया। जहां परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन

रीदम वैली स्कूल में ग्रामीणों ने स्वर्ण विजेता अपनी होनहार बेटी पर गर्व महसूस करते हुए बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने न केवल विदेश में देश का मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश, जिला व गांव का नाम भी रोशन किया है। शिवानी की इस उपलब्धि पर ग्रामीण व माता पिता फूले नही समां रहे। शिवानी के वतन वापसी की खबर मिलते ही घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों व जान पहचान वालों का बधाई के लिए तांता लगा हुआ है। शिवानी ने यह पदक इंग्लैंड में आयोजित जूनियर कामनवेल्थ 2018 में फेंसिंग प्रतियोगिता में टीम इवेंट में हासिल किया है। शिवानी के पिता शिवभूषण ने बताया कि भारत की टीम ने फाइनल में इग्लैंड की टीम को 44-45 से पछाड़ विजेता बनी। 23 जुलाई को 24 लड़के व 24 लड़कियों की टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें हिस्सा लेने पहुंची थी। अंडर 20 आयु वर्ग के सैबरग्रुप में हरियाणा से इकलौती बेटी शिवानी है, जो केवीए डीएवी महिला कालेज करनाल की एमए कर रही है। शिक्षा के साथ साथ कोच सत्यवीर पोसवाल और विकास की शिष्य है। बचपन से ही देश के लिए सोना जीतने की सपना देखा था जो पूरा हो गया। शिवानी ने अपनी जीत का श्रेय मां मोहिनी, पिता शिवभूषण व दोनों कोच को दिया है। स्वर्ण पदक तक पहुंचने में इन सबका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं, अमूपुर गांव के मनप्रीत भी सैबर ग्रुप में सिल्वर पदक हासिल इग्लैंड से अपने घर लौटा है, जिसका भी ग्रामीणों ने स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर ब्लाक समिति चेयरमैन हुकुम सिंह राणा, रामदत्त शर्मा, गंगाराम, रामनाथ, अमित कौशिक, कर्म सिंह, मुकेश, अश्वनी, मोहिनी कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें