फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जवाबी कार्रवाई पर बोली शहीद की पत्नी, हमें जवानों पर नाज है

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की जवाबी कार्रवाई पर बोलीं शहीद परगट सिंह की पत्नी, हमें जवानों पर नाज है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)
गत दिनों पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में शहीद हुए गांव रंबा के सैनिक परगट सिंह की पत्नी रमनप्रीत कौर ने भारतीय सेना द्वारा मंगलवार सुबह पाक के तीन सैनिकों को मार गिराने पर सेना के जवानों को सैल्यूट किया है। शहीद की पत्नी रमनप्रीत कौर ने कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें कुछ ठंडक मिली है, हमें देश की सेना पर नाज है कि उन्होंने बदला तो लिया है।
विज्ञापन

शहीद की पत्नी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान पहले भी मुर्दाबाद था और अब भी मुर्दाबाद ही रहेगा। हमारे जवानों ने सही बदला लिया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। शहीद परगट सिंह के पिता रतन सिंह ने भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो यह कदम उठाया है, वह बिल्कुल निर्णायक है। दुश्मन को उसी के घर में घुस कर जवाब दिया जाना चाहिए था, जो भारत की सेना ने किया है। उन्होंने मोदी सरकार से यह भी मांग की है कि जो सैनिक देश की रक्षा में तैनात हैं, उन्हें सरकार और अधिकार दे और साथ ही साथ उन्हें बुलेट प्रूफ जाकेट दी जाएं, ताकि जवानों की क्षति कम से कम हो। उन्होंने अपने बेटे की शहादत पर नाज जताते हुए कहा कि देश के सैनिक किसी भी सूरत में खुद की परवाह नहीं करते। इसलिए दुश्मन सेना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें