फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने पीछा किया तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने पीछा किया तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। उपमड़ल में पशु चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं, बीती रात भी ऐसी ही वारदात हो गई। ग्रामीणों ने जब पशु चोरों के वाहन का पीछा किया तो पशु चोरों ने ग्रामीणों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वारदात देर रात की है। गढ़ीजाटान व धूमसी गांवों से अज्ञात पशु चोर पशु चोरी करके भाग गए।
विज्ञापन

रात के करीब एक बजे कुछ पशु चोर गढ़ीजाटान गांव के अंदर घुस गए और एक व्यक्ति की भैंस खोलकर गाड़ी में लाद ली। जैसे ही इसकी भनक ग्रामीणों को लगी और ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो पशु चोरों ने वाहन को दौड़ा लिया और धूमसी गांव में घुस गए। वहां से भी चोरों ने ग्रामीण रणजीत सिंह की भैंस खूंटे से खोल ली, तभी गढीजाटान के ग्रामीण चोरों का पीछा करते हुए धूमसी गांव में पहुंच गए। कई ग्रामीणों ने पशु चोरों के वाहन को रोकने का प्रयास किए, लेकिन वाहन में सवार चोरों ने ग्रामीणों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और पशु चोर भाग गए। पशु चोरों ने अपने वाहन में पहले से ही ईंट-पत्थर रखे हुए थे। फिर ग्रामीणों ने कई गांव में चोरों को तलाश किया और आसपास के खानपुर, जैनपुर साधान, अंधगढ़ व गोबिंदगढ आदि गांवों में सूचना भेज दी कि क्षेत्र में पशु चोर घुसे हैं, ध्यान रखें। ग्रामीणों ने बाइकों पर सवार होकर चोरों ओर कई किलोमीटर तक पशु चोरों को तलाश किया लेकिन चोर भाग गए। सुबह तक ग्रामीण इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों ने देर रात को ही पुलिस को सूचना देने की बात कही है। पशु चोरी की बढ रही वारदातों से ग्रामीण सकते हैं और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें