फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड स्थित कर्ण डेयरी के पास एक बाइक के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी छह वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि घायल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि गुरूवार शाम को मंजू वासी शामगढ़ करनाल की ओर जाने के लिए कर्ण डेेयरी के पास से जीटी रोड पार कर रही थी। इसी दौरान उसके साथ उसकी छह साल की बेटी खुशी भी थी। सड़क पार करते समय तरावड़ी की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गय। जहां देर रात को इलाज के दौरान मंजू (22) वासी शामगढ़ की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी खुशी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर मिला शव
नीलोखेडी। जीटी रोड पर पुलिस को एक व्यक्ति का कुचला हुआ शव मिला है। शव वाहनों से कुचला होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी में किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि जीटी रोड एक कुचला हुआ शव पड़ा हुआ है। चौकी इंचार्ज जयनारायण ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जयनारायण ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 25-30 साल है और सिर के बाल काफी बड़े-बड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें