फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लार्वा मिलने पर 27 दिन में 2103 को थमाए नोटिस

Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सर्वे करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेंगू व अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए कई विभागों के जागरूकता अभियान के बावजूद लोग लापरवाह दिख रहे हैं। गत 27 दिन में 2103 जगह लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भवन मालिकों को हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 की धारा 214 के तहत नोटिस थमा चुकी हैं।
इन मामलों में फ्रिज के कंटेनर से लेकर कूलर व छतों पर खाली बर्तन व अन्य सामान में अधिक देर तक रुके साफ पानी में लार्वा पनपता मिला है। इस तरह हर दिन काफी जगह लार्वा मिलने के साथ बढ़ते डेंगू के मामले स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ आमजन की भी चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सहित नगर निगम, पंचायती विभाग व शिक्षा विभाग व अन्य विभाग डेंगू व अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक तो कर रहे हैं, पर उसके बाद भी लोगों का लापरवाह रवैया नहीं छूट रहा है। घर-घर सर्वे के लिए जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को न सिर्फ फ्रिज के कंटेनर सहित अन्य जगह साफ पानी इकट्ठा मिल रहा है बल्कि उसमें मच्छर का लार्वा भी नजर आ रहा है।
इस तरह लार्वा मिलने से डेंगू व अन्य मच्छर जनित रोग बढ़ने का खतरा है। हालांकि गत वर्षों से इस साल अभी तक मच्छर जनित रोगों के कम मामले सामने आए हैं, पर जगह-जगह लार्वा मिलने से रोग बढ़ने की आशंका बनी हुई है। डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ सख्ती बरतते हुए नोटिस भी जारी कर रही है, जिससे लोग घर व आसपास अधिक समय पानी न भरने दें। साथ ही सफाई व अन्य एहतियात बरतें।
विज्ञापन

इस साल डेंगू के 17 और मलेरिया के तीन केस

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में इस साल अभी तक मलेरिया के तीन की केस आए हैं, वहीं चिकनगुनिया का एक भी केस नहीं है। लेकिन डेंगू के 17 केस आ चुके हैं, जिनमें दस केस अगस्त माह के हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट कर हैं, जो घर-घर जाकर रेपिड फीवर मास सर्वे कर रही है। इसमें एक जनवरी से अभी तक एक लाख 54 हजार 790 घर कवर किए जा चुके हैं। इनमें मलेरिया जांच के लिए 79905 ब्लड स्लाइड बनाई गई, वहीं डेंगू के जनवरी से अभी तक 6809 सेंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें