फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 संक्रमित मिले, नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से आए 18 लोग सर्विलांस पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में 21 केस पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि 26 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। वहीं, ब्रिटेन से 79 लोग करनाल आए हैं, इनमें 46 लोग ऐसे हैं, जो 9 दिसंबर के बाद यहां पहुंचे हैं। इनमें से 28 की क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई है, जबकि 18 लोग सर्विलांस पर हैं। यह बात भी सामने आई है कि विदेश से आए लोग कोरोना परीक्षण व सर्विलांस के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि करनाल जिले में रविवार को सात केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 14 केस आरटीपीसीआर से पाजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 154004 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 142783 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जबकि 10725 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें 145 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 267 अभी एक्टिव हैं। 10313 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। उपायुक्त ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें