करनाल। जिला नागरिक सामान्य अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य कल्याण समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पीएमओ डॉ. पीयूष शर्मा समेत समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान, सिविल अस्पताल के नए प्रपोजल को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अस्पताल के आय और खर्च को लेकर भी समीक्षा की गई।
अस्पताल में टेस्ट फीस, रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जो पैसे आते हैं, उसे किस मद आदि में खर्च किया जाना है और मरीजों व उनके परिजनों को और बेहतर सेवाएं कैसे दे सकते हैं, इस पर विचार किया गया। बैठक के बाद समिति सदस्यों ने अस्पताल में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया, साथ ही समिति सदस्यों के सुझाव भी मांगे गए। पीएमओ डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक में जहां किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, वहीं समिति के खर्च को किस मद में खर्च किया जाए। इस पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि समिति की दिसंबर से अब तक चार बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि करीब 3 से चार लाख रुपये जमा होते हैं। जिन्हें खर्च समिति के साथ विचार-विमर्श से ही किया जाता है।