फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े एटीएम बूथ में चाकू की नोक के बल पर लूटे 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े एटीएम बूथ से चाकू की नोक के बल पर 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। मामला सेक्टर छह मार्केट के एटीएम बूथ का है। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर छह चौकी में दी शिकायत में इसी सेक्टर के रहने वाले धनंजय ने बताया कि दोपहर करीब 1:15 बजे घर से वे मार्केट में स्थिति पीएनबी के एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने आए थे। जहां उन्होंने अपने खाते से 15 हजार रुपये व अपनी मां सिखा के एचडीएफसी खाते से पांच हजार रुपये निकलवाए। उसी समय दो लड़के एटीएम बूथ में आए और चाकू की नोंक पर 20 हजार रुपये लेकर भाग गए। दोनों लड़कों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड की तरफ भाग गए। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तब मैं डर गया था, सामने आए तो पहचान लूंगा
धनंजय ने बताया कि जब उसके साथ वारदात हुई उस समय वे डर गए थे और इसलिए वे मार्केट में किसी को नहीं बता पाए और न ही शोर मचा पाए। ऐसे में मौका देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए। उनमें से एक लड़के को मैं सामने आने पर पहचान सकता हूं क्योंकि एक लड़का पहले बगैर मुंह बांधे हुए मेरे पास आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें