फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवार्ड से 200 को किया सम्मानित

Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय सेना के पूर्व नायक कली राम खिप्पल की पुण्यतिथि पर मानव सेवा संघ में राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन हुआ। इस मौके पर 200 विभूतियों को कली राम खिप्पल मेमोरियल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को कली राम खिप्पल छात्रवृति देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान 49 युवाओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कली राम खिप्पल की पुण्यतिथि पर समाज के प्रति सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाना बहुत ही उत्तम कार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा रक्तदान पुण्य का कार्य है। सचिव कुलबीर सिंह मलिक ने कहा कि मानव सेवा सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कली राम खिप्पल छात्रवृति देकर कुंजपुरा, घीड़ और चोरपुरा के पांच विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। नागरिक अस्पताल करनाल के क्षेत्रीय रक्त संचरण इकाई प्रभारी डॉ. संजय वर्मा के दल रक्त एकत्रित किया। संचालन कवयित्री डॉ. कांता वर्मा और समाजसेवी रमेश शर्मा ने किया।

मुख्यातिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सेना में रह चुके कली राम खिप्पल की पुण्यतिथि पर राष्ट्र स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें