फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन फ्लोमीटर की आपूर्ति के नाम पर मेडिकल उपकरण एजेंसी से 2.67 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक मेडिकल उपकरण एजेंसी को ऑक्सीजन फ्लोमीटर की आपूर्ति देने के नाम पर करीब 2.67 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्स एप पर संपर्क कर करीब पांच लाख रुपये का सामान का आर्डर लिया और डिलीवरी से पहले 50 प्रतिशत राशि एडवांस में ले ली लेकिन आज तक न तो सामान की डिलीवरी मिली न पैसे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जरनैली कालोनी स्थित केयर मेडिकल एजेंसी के मालिक सुरेंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि उनकी फर्म मेडिकल उपकरण और सर्जिकल उत्पादों का व्यापार करती है। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के मरीज ऑक्सीजन फ्लोमीटर और सिलिंडर की मांग कर रहे थे। मांग ज्यादा होने के कारण इन उपकरणों की उन दिनों कमी भी होने लगी थी। छह मई को मेरे व्हाट्स एप पर डूक पी जसपाल नाम के व्यक्ति का मैसेज आया कि वह ऑक्सीजन फ्लोमीटर आदि की उन्हें सप्लाई दे देगा। दाम और फ्लोमीटर की संख्या उसी बातचीत में तय हो गई थी। ऑक्सीजन फ्लोमीटर के 200 पीस सिंगल मीटर और इतने ही डबल मीटर का आर्डर कर दिया गया। इसके बाद उसने इनवाइस शेयर किया और 50 प्रतिशत पैसे एडवांस मांगे। हमने 7 मई को आरटीजीएस के माध्यम से दो लाख 67 हजार 500 रुपये का भुगतान कर दिया। 8 मई को डिलीवरी देनी थी। लेकिन उसके बाद आरोपी से बात नहीं हो पाई और न ही आज तक आर्डर की डिलीवरी हुई। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और पैसे वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें