फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर चाकू से हमला कर 2.60 लाख रुपये लूटे

Mon, 15 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक नगर की एक महिला पर हमला करके दो बदमाश 2.60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। अशोक नगर निवासी महिला दलजीत कौर कमेटी के पैसे देने के लिए जा रही थी। जब वह सेक्टर 12 पार्ट-2 के पास पहुंची तो इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला से पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने पैसों का बैग नहीं छोड़ा।

इस पर एक युवक ने महिला पर चाकू से वार कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग एकजुट हुए। महिला को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। उधर, पुलिस ने लूट की सूचना मिलने पर शहरभर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बता दें कि इससे पहले भी एक कैमिस्ट से लाखों रुपये की लूट हो गई थी। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी श्रीदत शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें