फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.40 ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख 40 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का दी शिकायत में बताया गया कि कैथल के गांव सिरसल निवासी दीपक ने लोगों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। बदले में आरोपी ने कई लोगों से 40-40 हजार रुपये वसूले थे। जब लोगों ने इतने पैसे एक साथ नहीं होने का हवाला दिया तो 20 हजार एडवांस और रकम बाद में देने की बात कही। पीड़ितों ने जब 20-20 हजार रुपये दे दिये तो फिर फर्जी आईडी कार्ड और ज्वाइनिंग देकर 20-20 हजार रुपये और वसूले। इसके बाद जब लोग ज्वाइनिंग लेटर और आईडी लेकर कल्पना चावला मेडिकल कालेज में नौकरी के लिए पहुंचे तो उन्हें हकीकत का पता चला। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत देने वालों में गांव क्योड़क कैथल निवासी मनीष, भीष्ण, गांव हजवाना कैथल निवासी विक्रम, बलिंद्र, गांव बाहरी निवासी रिंकू, गांव रामपूरा कुरुक्षेत्र निवासी रमेश सहित अन्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बड़ी संख्या में लोगों से नौकरी का झांसा देकर ठगी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें