फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर रही छापेमारी, नहीं मिल रही कोई कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर रही छापेमारी, नहीं मिल रही कोई कामयाबी
विज्ञापन

- विकास की हत्या को हो चुके हैं तीन दिन, पुलिस ने कुछ युवकों हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। दादुपुर खुर्द निवासी विकास चौधरी की हत्या को तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस भी तक बदमाशों सुराग नहीं लगा पाई है। तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का दावा है कि वह यूपी, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश में छापेमारी कर रही है, लेकिन वहां भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। हालांकि, पुलिस ने गांगर निवासी से छीनी हुई बाइक तो बरामद कर ली है, लेकिन अभी तक पुलिस राइडरों से छीना हुआ वाकी टॉकी व बाइक की चाबी का कोई सुराग नहीं लगा है। इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बता दें गुुरुवार साढ़े 11 बजे शामगढ़ के समीप एक ढाबे के सामने जीटी रोड पर कार में सवार दादुपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की क्रेटा सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से दिनदहाड़े हत्या की थी और भागते हुए उन बदमाशों ने पहले तो एक व्यक्ति से स्कूटी छीनी थी, जिसपर सवार होकर वे पधाना गांव की ओर दौड़े वहां पुलिस राइडर ने भी इन बदमाशों का पीछा किया। जिनके बीच कुछ ही कदमों की दूरी थी, लेकिन फिर भी पुलिस इन बदमाशों को पकड़ नहीं पाई, बल्कि इन बदमाशों ने ही पुलिस राइडरों को पकड़ लिया और रिवाल्वर तानकर उनका वाकी टॉकी व बाइक की चाबी छीन कर फरार हो गए। इसके बाद इन बदमाशों ने स्कूटी को फेंक दिया और पैदल खेतों में दौड़े जब ये गन्ने के खेतों से बाहर सड़क पर आए तो वहां गांगर निवासी एक व्यक्ति बाइक पर जा रहा था तो उसपर रिवाल्वर तानकर उससे बाइक छीनी और यूपी की ओर भाग गए। पुलिस ने यमुना की दूसरी ओर उस बाइक को बरामद कर लिया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया था कि उन्होंने इस मामले में कई आरोपियों को राउंडअप किया हुआ है, लेकिन पुलिस ने खुलासा अभी किसी भी आरोपी का नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें