फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को मौत के घाट उतारने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त को मौत के घाट उतारने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। चाकू मारकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर दिया है। जुवेनाइल कोर्ट ने दोनों आरोपितों को मधुबन सेफ हाउस भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को वार्ड दस के रहने वाले साहिल ने सागर को फोन पर बुलाया और अपने दोस्त हिमांशु के साथ मिलकर सागर को चाकू से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए सागर ने इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के परिजन विशाल की शिकायत पर साहिल व हिमांशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद दूसरे आरोपित हिमांशु को उसके घर से काबू कर लिया गया है। दोनों आरोपितों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को मधुबन सेफ हाउस में भेज दिया है। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें