फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्त बहे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्त बहे, एक को बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

फोटो संख्या-29
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गये चार दोस्तों में से दो युवक पानी में बह गए। हालांकि, दोस्तों ने एक को तो बचा लिया, मगर दूसरा पानी में बह गया, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोर बुलाये गए। खबर लिखे जाने तक गोताखोर ढूंढने में लगे हैं।
विज्ञापन

गांधी नगर का रहने वाला सतिंद्र अपने रिश्तेदार दिलबाग और अन्य दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार को करीब 11 बजे नहाने गया था। जब सभी दोस्त नहा रहे थे तो तभी अचानक दिलबाग और सतिंद्र गहरे पानी में चले गए। जब दोनों बहने लगे तो दूसरे दोस्तों ने सतिंद्र को तो पकड़कर बचा लिया, लेकिन दिलबाग नहर में डूब गया। दिलबाग कुरुक्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह करनाल में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। फिलहाल दिलबाग का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें