फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने व शराब पीने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने और शराब पीने पर होगा सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
रजक (धोबी) समाज सुधार समिति ने समाज में सुधार को लेकर फैसले लेते हुए शादी समारोह में डीजे बजाने और शराब पीने पर पाबंदी लगाई है। जो लोग इन नियमों को तोड़ेंगे उनका सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही समिति किसी भी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने, जरूरतमंद बच्चे को पढ़ाई में आर्थिक मदद, सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक मुद्दों आदि पर मुहिम चलाएगी। समिति की बैठक सोमवार को गांव शेखपुरा जागीर में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी राजबीर टिटोली की अध्यक्षता में हुई।
समिति के महासचिव मो. गफूर खान ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ है। हमें अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने पर भी जोर देना चाहिए। क्योंकि आधुनिक शिक्षा के बगैर समाज की तरक्की असंभव है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने पर जोर देना चाहिए। गफूर खान ने समिति की योजनाओं पर प्रमुखता से प्रकाश डाला और बताया कि समिति को बने हुए कुछ ही दिन हुए। समिति ने आठ जिलों में कार्यकारिणी गठित कर दी है और अगले दो-तीन माह में प्रदेश के हर जिले में समाज की कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। उसके बाद समिति समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ कड़े फैसले लेगी।
विज्ञापन

वहीं खुर्शीद आलम ने सलाह दी कि हमें हर जिले में समाज के शिक्षित और अशिक्षित लोगों का सर्वे करा लेना चाहिए। जिसे समिति ने प्राथमिकता से लिया और इस दिशा में जल्द ही काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. मंगत शेखपुरा, कर्मबीर प्रधान, उमेद सिंह खजांची, इस्माइल, फीमुद्दीन, रफीक, मोहम्मद रफी पूर्व फौजी, जाकिर, मुख्य सलाहकार रामदिया, सुभाष इसराना आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सफिया बने जिले के प्रधान
समिति की ओर से करनाल जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मो. सफिया शेखुपरा जागीर को प्रधान और सितार अहमद को उपप्रधान नियुक्त किया गया। सलीम खान गुढ़ा को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इमरान खान को सह सचिव, वसीम अली को मुख्य खजांची, जमील अहमद को खंचाजी नियुक्त किया गया। इसी तरह तरावली टापू शेरगढ़ को ऑडिटर, निजामुद्दीन को मुख्य सलाहकार, ईस्माइल को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा असलम, बूरा, वहिद, यामिन, इरफान, खुर्शीद, नूरहसन और लियाकत को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


मेडल विजेता साहिल को मिला सम्मान
रजक समाज सुधार समिति ने गांव शेखपुरा जाहगीर के होनहार खिलाड़ी साहिल को सम्मानित किया। साहिल ने 8 से 12 जनवरी को कोलकाता में हुई 23वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में साहिल ने देश में नौवां और हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया। साहिल की इस उपलब्धि पर समिति ने उनके माता-पिता को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें