फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला शुरू, 70 कलाकार ले रहे हैं हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला शुरू, 70 कलाकार ले रहे हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हर साल की तरह इस वर्ष भी अक्सदीप ललित कला संगठन करनाल की ओर से राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन पांच जनवरी से सात जनवरी तक द मिलेनियम स्कूल करनाल में किया जा रहा है। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से लगभग 70 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग ले रहें हैं। संस्था संचालक संदीप पुजारा ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन प्रसिद्ध कलाकार दीपक मजूमदार की याद में किया जाता है। वहीं मुख्यातिथि एसपी चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन कला व कला के विकास के लिए बहुत सराहनीय है व भविष्य में इस तरह के सफल आयोजनों के लिए संस्था को शुभकामनाएं दी। कार्यशाला के आयोजन में रुचिका, काजल, नवीन धानिया, अमरजीत कौर, प्रियंका, रोमी, नवीन लाठर, प्रभ भिंडर, रितु कल्याण, सोनाली, तनु नंदा, सुमित कपूर एवं अन्य सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


17 बार हो चुके हैं सम्मानित संदीप रावल
1983 में मुंबई में जन्मे संदीप रावल प्रतिभाशाली युवा कलाकार हैं। बहुत कम उम्र में ही कला के क्षेत्र में अनेक ऊंचाईयों को छुआ है। 17 बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। करनाल में इनका यह 86वां सजीव कला प्रदर्शन है। ये अपने आप में एक अनोखे ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार है जिनके पास कोई भी कला की शैक्षणिक योग्यता न होते हुए भी इतने ऊंचे मुकाम को छुआ है। इसी प्रकार, गुरमीत सिंह बाजवा जो कि पठानकोट से हैं, इन्होंने अपने जीवन के 17 वर्ष सेना को समर्पित करने के बाद भी कला के क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया है। इन्होंने 35 अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता दिखाई है। इनकी कलाकृतियों को दो बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें