फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी।
भारतीय खेल विकास बोर्ड की ओर से हिसार में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय सब जूनियर-सीनियर फेडरेशन कप के विभिन्न मुकाबलों में नीलोखेड़ी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। एक से तीन जनवरी तक हुए इन मुकाबलों में देशभर के 19 राज्यों से आए करीब 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वीरवार देर शाम गांव पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का ग्राम पंचायतों द्वारा स्वागत किया गया और लड्डू भी बांटे गए। भारतीय विकास बोर्ड के महासचिव एवं कोच सलमदीन ने बताया कि टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंची उत्तरप्रदेश और हरियाणा एनसीआर की टीमों के बीच हुए राष्ट्रीय कबड्डी के मुकाबले में उपविजेता रही हरियाणा-एनसीआर की टीम में शामिल खेड़ी मान सिंह के राहुल पुत्र अमृत लाल को सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार दिया गया, जबकि गांव सीकरी के रीतिक पुत्र धर्मवीर, अमरगढ़ के रमन पुत्र राजबीर और संधीर के लाडी पुत्र चरणजीत को सर्वश्रेष्ठ कैचर का खिताब मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार 800 मीटर रेस में संधीर के शम्मी पुत्र पवन कुमार और 100 मीटर रेस में संधीर के ही अर्जुन पुत्र सुरेश शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। महासचिव सलमदीन ने बताया कि उक्त खिलाड़ियों में प्रतिभा को पहचानते हुए बोर्ड ने इन्हें राष्ट्रीय टीम में चयनित कर लिया है। इसके चलते राहुल, रीतिक, रमन और लाडी को कबड्डी की राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया गया है। जबकि शम्मी और अर्जुन का एथलेटिक के तौर पर चयनित हुआ है। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया में अप्रैल या मई 2018 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैचों में यह खिलाड़ी देश की ओर से खेलेंगे। वीरवार देर शाम सीकरी गांव पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का ग्राम पंचायत की ओर से जोरदार स्वागत किया गया व उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगल कामना की गई। इस मौके पर सीकरी सरपंच सुनीता देवी सहित बलबीर मराठा, धर्मवीर, अध्यापक सतपाल, सतीश कुमार, मंगत राम और नफे सिंह आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें