नहर से मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव पिचौलिया के पास नहर हेड से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान 25 वर्षीय युवक लवली निवासी बुढ़नपुर आबाद के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर नहर में छलांग लगा दी थी। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव बुढ़नपुर आबाद निवासी लवली का किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके चले जाने के बाद परेशान होकर लवनी ने बुढ़नपुर आबाद के पास नहर में छलांग लगाई थी। पुलिस ने नहर में युवक की काफी तलाश की थी। वीरवार को लवली का शव पुलिस ने पिचौलिया नहर हेड के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।