फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में कैथल रोड पर सिरसी गांव के समीप यात्रियों से भरी बस पलटी, खिड़की से बाहर निकाला घायल यात्रियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। बारिश के कारण कैथल रोड पर सिरसी गांव के समीप करनाल आ रही हरियाणा रोडवेज बस का टायर फिसल गया और अनियंत्रित होकर बस सड़क के किराने पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल भी हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर जुंडला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 से 16 यात्रियों को चोट लगी हैं और बस ड्राइवर के हाथ में फ्रैक्चर आया है। जुंडला चौकी पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं किसी यात्री को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा
बस चालक महीकुमार सुबह के समय कैथल से करनाल के लिए बस लेकर चला था चला था। उस दौरान बारिश हो रही थी। बस चालक के अनुसार सिरसी गांव के समीप बस का टायर फिसल गया और बस सड़क किनारे पलट गई। कई घंटे बाद बस को क्रेन की सहायता से सीधा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें