फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहंड से लेकर समानाबाहू तक जीटी रोड पर गड्डों को गिनेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पानीपत की ओर से करनाल जिला शुरू होने वाले कोहंड और कुरुक्षेत्र की ओर समाप्त होने के गांव समानाबाहू तक जीटी रोड पर पड़ने वाले गड्ढों को गिनने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी आगामी एक माह में जीटी रोड के दोनों ओर से गड्ढों को गिनेगी और रिपोर्ट समिति को सौंपेगी। इस कार्य के लिए एडीसी ने पीडब्ल्यूडी के एसई, एनएचएआई के प्रोफेसनल इंजीनियर व आरएसए की कमेटी बनाई और कहा कि अगली मीटिंग में इसकी डिटेल लेकर आए, ताकि सभी गड्ढों को भरवाने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर में जाम से बचने के लिए आंबेडकर चौक व गांधी चौक पर लगाए गए बेरिकेड्स को आगामी एक माह तक ट्रायल के तौर पर हटाया जाएगा। मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये फैसले लिए गए। बैठक में 10 में से 9 बिंदुओं पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट दी गई। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त उपायुक्त ने इसके लिए संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी व मुद्दे उठाने वाले समिति के सदस्यों का प्रति आभार व्यक्त किया। रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में जीएम रोडवेज और एसडीएम इंद्री के अतिरिक्त कमेटी के सदस्यों में एलआर चौधरी, जेआर कालड़ा, विपीन शर्मा, रमन मिडा, संजय बतरा, प्रमोद गुप्ता, लाजपत राय चुचरा व संदीप लाठर भी उपस्थित थे।

2649 लोगों के काटे चालान
बैठक में हाईवे एवं यातायात थाना प्रबंधक ने बताया कि बीते मास अक्तूबर में करनाल जिले में कुल 2649 चलान किए गए, जिनसे 12 लाख, 91 हजार, 300 रुपये की राशि वसूल की गई। इसी प्रकार, आरटीए कार्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि इसके अतिरिक्त आरटीआई कार्यालय द्वारा गत मास आवरलोडिंग के 418 चलान किए गए, जिनसे 2 करोड़, 11 लाख की राशि वसूल की गई। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव आरटीए ने बताया कि वसूल की गई यह राशि प्रदेशभर में सर्वाधिक है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सुझाव
मीटिंग में कुछ नए मुद्दों के अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित सुझाव भी आए। इसके तहत नेशनल हाईवे पर कई जगह अनाधिकृत कटों को लेकर चर्चा हुई। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि ऐसे छोटे-छोटे कटों को बंद कर देते हैं, लेकिन बार-बार लोग तोड़ देते हैं। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए की ऐसी जगहों पर नियमित सुपरविजन होती रहे और अच्छा रहेगा कि मेटल क्रश बेरियर लगाए जाएं।

एलिवेटिड पुल बनाने की उठी मांग
बैठक में लोकनिर्माण विभाग डिविजन नंबर 2 के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि नेशनल हाईवे से जो बसें नए बस स्टैंड की ओर मुड़ती हैं, उन्हें सर्विस लेन पर उतरकर मुड़ने की बजाय एनएच पर ही एक्जिट दिया जाना है। इस कार्य पर 1 करोड़, 66 लाख रुपये की लागत आएगी व इसका टेंडर हो चुका है। इसी प्रकार, मेरठ रोड से आने वाले ट्रक जैसे बड़े वाहनों को सीधे एनएच पर चढ़ने के लिए एलिवेटिड पुल का मुद्दा इस बार फिर उठा। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस बारे में एनएच के अधिकारियों से कहा कि वेे इसका इस्टीमेट बनाएं।
विज्ञापन


यहां से हटाए जाएंगे बेरिकेडस
कमेटी के सदस्यों ने जिन नए मुद्दों को उठाया, उनमें मुख्य रूप से शहर के तीन भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बेरिकेड्स हटाना भी था, इनमें आंबेडकर चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक व कमेटी चौक पर लगे बेरिकेड्स का एक महीने के लिए हटाने के निर्देश दिए गए। पश्चिम बाईपास से कैथल रोड पुल पर ट्रकों के मुड़ने पर जाम और कंजेशन के समाधान की बात की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें